सगड़ी: रौनापार थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कसा शिकंजा, वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी
Sagri, Azamgarh | May 17, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में इन दोनों अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है । शिकायत मिलने के बाद प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों की धर पकड़ भी तेज हो गई है । अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर कुछ वाहनों को कब्जे में लेने का मामला सामने आया है । यह वाहन रौनापार थाना परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़े देखे गए है।