कुमारखंड: सीएचसी कुमारखंड में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से आशा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी नवीन भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय, बीसीएम उपेंद्र कुमार अमर मौजूद थे।