चम्पावत: गोरलचौड़ मैदान में मिनी गोरल कप अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में एबीसी ने मल्लिकार्जुन को 4-0 से हराया
चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक फुटबॉल मुकाबला खेला गया। जिसमें एबीसी ने मल्लिकार्जुन को 4-0 हराया। मैच में एबीसी की टीम से आशीष ने 1 नितिन ने 1 हृदयांश ने दो गोल किए। मैच रेफरी प्रियांशु, रितेश, आयुष रहे। इस दौरान रोमांचक फुटबाल मुकाबले को देखने के लिए लोहाघाट और चंपावत से कई लोग पहुंचे।