माकड़ी: बिहान योजना से धनेश्वरी की जिंदगी में बदलाव, बनीं ‘लखपति दीदी’
कोंडागांव जिले के ग्राम उमरगांव “ब” निवासी धनेश्वरी पटेल ने बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर उन्होंने लौकी बीज उत्पादन और दुग्ध व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान में वे प्रतिदिन करीब 25 लीटर दूध उत्पादन कर रही हैं, जिससे उन्हें हर माह लगभग 30 हजार रुपये की आय हो रही है।