नईसराय: रामकथा सुनने और रामलीला देखने पहुंच रहे हैं हजारों श्रद्धालु, महिदपुर गांव में चल रहा है महायज्ञ
नई सराय क्षेत्र के महिदपुर गांव में चल रहे 21 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ रही है। अल सुबह ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ वेदियों की परिक्रमा देने पहुंच जाते हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे जगत गुरु के श्री मुख से वह रही श्री रामकथा का श्रवण करते हैं। साथ ही रात्रि में आयोजित रामलीला में भगवान श्री राम की लीलाओं को देख रहे हैं।