मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में चरस माफिया ने महिला से छेड़छाड़ कर पति पर कैंची से किया हमला, चरस बेचने का किया था विरोध
Meerut, Meerut | Nov 11, 2024 माधवपुरम क्षेत्र में चरस माफिया ने चरस बेचने का विरोध करने पर पड़ोस की रहने वाली एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ महिला के पति पर कैची से हमला बोल दिया। दबंगों के हमले में महिला का पति घायल हो गया। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर आरोपी चरस माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया है।