डेगाना: डेगाना क्षेत्र में सिरासना गांव के रहवासी 41 बाड़ो में लगी आग, 45 मवेशी जिंदा जले
Degana, Nagaur | Mar 28, 2024 डेगाना उपखंड क्षेत्र के गांव सिरासना मे बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट मे गांव के पास ग्रामीणों के कई रहवासी बाड़े आ गए। जिसमें करीब 45 मवेशी, एक पक्का मकान सहित बाड़ों मे रखा घरेलू सामान और पशुचारा जलकर राख हो गया। जिसके कारण ग्रामीणों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर डेगाना, मेड़ता व कुचेरा से चार दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।