सिकंदरपुर: चेतनकिशोर में गेहूं खरीद की शुरुआत, एसडीएम ने राजकीय केंद्र पर किसान को माला पहनाकर की शुरुआत
ग्राम चेतन किशोर स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र (विपणन शाखा) पर आज से गेहूं खरीद विधिवत रूप से शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस प्रक्रिया से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। खरीद कार्य का शुभारंभ प्रथम किसान राम जी राय के माल्यार्पण के साथ किया गया। केंद्र पर पहुंचने पर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।