मंझनपुर: मंझनपुर में भाकियू अम्बावता की मासिक बैठक में निष्क्रिय तहसील अध्यक्ष की छुट्टी, नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
मंझनपुर में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन में निष्क्रियता को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए मंझनपुर तहसील अध्यक्ष रहे राजन गौतम को कार्य न करने की वजह से संगठन से बाहर कर दिया गया है।