हथुआ: हथुआ नगर पंचायत में विकास के नाम पर बड़ा खेल! सोलिंग कार्य में अनियमितता सामने आई
हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितताओं की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। ताजा मामला वार्ड 14 के रतनचक पूरब मठिया के पास हो रहे सोलिंग कार्य का है, जहां बिना मिट्टी डाले सीधे घटिया ईंटों से निर्माण किया जा रहा था। हैरानी की बात यह है कि जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया में चलना शुरु हुआ, तब आँख खुली और गलती को छुपाया गया.