कटनी ग्रामीण: TET के खिलाफ प्रदेशभर में शिक्षकों का उग्र विरोध: रीठी में विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन, भोपाल कूच की तैयारी
रीठी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में TET के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है 8 अप्रैल को जिला स्तर पर हुए प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद मध्यप्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर शिक्षकों ने एक बार फिर एकजुट होकर माननीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।