कोरांव: घेघसाही मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ट्रैक्टर ट्राली पुलिस की हिरासत में
कोरांव थाना क्षेत्र के घेघसाही मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार शाम को कोरांव-कोहड़ार मुख्य मार्ग पर हुई। घायल व्यक्ति की पहचान बसुही थाना कोरांव निवासी उदय राज सोनी (40) पुत्र अनंत लाल सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उदय राज सोनी शाम करीब 6 बजे बाइक से कोरांव आ रहे थे।