भीलवाड़ा: हिंदुस्तान स्काउट गाइड ने तेजस उत्सव परिंडा बांधने और पशु-पक्षियों को बचाने के लिए ली शपथ
भीलवाड़ा। हिंदुस्तान स्काउट राजस्थान राज्य द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में संचालित स्काउट-गाइड दल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिवस 'तेजस उत्सव' के रूप में मनाया। इस अवसर पर सिंधु नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग के प्राथमिक स्तर स्कूल में परिंडे बांधकर 'जीव दया, पक्षी बचाओ' का संदेश दिया गया।