दुधि: रेणुकूट के हाईटेक में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने की आशंका
सोनभद्र जिले में पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट हाईटेक में मंगलवार सुबह 7 बजे रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला है लोगों ने ट्रेन से कटने बाद मौत की आशंका जताई है सूचना के बाद आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ मौके पर पहुंच गई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।