पालीगंज: उदयपुर गांव स्थित सोन नहर से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया
पालीगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव स्थित है सोन नहर से एक अज्ञात महिला का पुलिस ने शव को बरामद किया है। अज्ञात महिला के शव को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। हालांकि महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतका काले रंग की समीज सलवार पहनी थी। मामला बुधवार की दोपहर करीब 3:55 की है।