Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#justforfun funny video #funny@

Sangaria, Hanumangarh | Jul 9, 2021

MORE NEWS

केरियर प्लस कोचिंग संस्थान संगरिया 
Rs bhakar classes

केरियर प्लस कोचिंग संस्थान संगरिया Rs bhakar classes

Sangaria, Hanumangarh | Jul 17, 2026

#संगरिया में सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई गति 🌿
#कचरा_निस्तारण के लिए फिर तेज हुए प्रयास
संगरिया की आवाज़। 
संगरिया शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगरपालिका प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बारिश के मौसम से पहले शहर के प्रमुख नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।
इसी क्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमान Jai Kaushik ने कचरा निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरे के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए बड़ी मशीन को पुनः मंगवाया गया है। इससे शहर के विभिन्न कचरा संग्रहण स्थलों पर जमा कचरे का तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद खन्ना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ संगरिया की ओर यह एक सकारात्मक पहल है। 🌱
Vijay Singh Beniwal 
संगरिया की आवाज़ 

 #संगरिया #स्वच्छ_संगरिया #कचरा_निस्तारण #नगरपालिका #जनहित

#संगरिया में सफाई व्यवस्था को मिलेगी नई गति 🌿 #कचरा_निस्तारण के लिए फिर तेज हुए प्रयास संगरिया की आवाज़। संगरिया शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगरपालिका प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बारिश के मौसम से पहले शहर के प्रमुख नालों की लगातार सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी श्रीमान Jai Kaushik ने कचरा निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरे के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए बड़ी मशीन को पुनः मंगवाया गया है। इससे शहर के विभिन्न कचरा संग्रहण स्थलों पर जमा कचरे का तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अरविंद खन्ना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ संगरिया की ओर यह एक सकारात्मक पहल है। 🌱 Vijay Singh Beniwal संगरिया की आवाज़ #संगरिया #स्वच्छ_संगरिया #कचरा_निस्तारण #नगरपालिका #जनहित

Sangaria, Hanumangarh | Jul 17, 2026

#हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन अभियान तेज, जिला स्तरीय बैठक में नई नियुक्तियां और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
संगरिया की आवाज़ 
हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन सृजन अभियान एवं 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण नेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
संगठन सृजन अभियान के तहत कई नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों की घोषणा की गई। कैलाश स्वामी (भादरा) को जिला महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि गौरव देवड़ा, राजप्रकाश रोहिल्ला और सुरेंद्र कुमार को जिला सचिव बनाया गया। वहीं राम सिंह साहू, इन्द्रपाल तरड़, आमिर खान और शाहरुख कुरैशी को जिला महासचिव पद पर पदोन्नत किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित स्वामी का भी स्वागत किया गया। साथ ही गुरमीत चंड्डा एवं विजय टॉक के जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया गया। नोहर के शाहजहाँ कुरैशी के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी ने हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में संगठन लगातार सक्रिय और प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने 23 जुलाई के राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ से अधिकाधिक संख्या में "श्वेत सैनिकों" की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों ने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगरिया, नोहर देहात, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ शहर एवं भादरा देहात के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉकों से कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की सहमति दी है।
पारीक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व और श्रीनिवास बीवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ जिला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात्रि को हनुमानगढ़ से बसों द्वारा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश एवं अनुशासन के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।
बैठक में जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
संगरिया की आवाज़। 
Indian National Congress - Rajasthan 
Indian National Congress 
Abhimanyu Poonia Sanjeev Kumar Soni Ashok Choudhary Sangaria Anmol Jain Jain K K Jain

#हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन अभियान तेज, जिला स्तरीय बैठक में नई नियुक्तियां और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन संगरिया की आवाज़ हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन सृजन अभियान एवं 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण नेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन सृजन अभियान के तहत कई नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों की घोषणा की गई। कैलाश स्वामी (भादरा) को जिला महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि गौरव देवड़ा, राजप्रकाश रोहिल्ला और सुरेंद्र कुमार को जिला सचिव बनाया गया। वहीं राम सिंह साहू, इन्द्रपाल तरड़, आमिर खान और शाहरुख कुरैशी को जिला महासचिव पद पर पदोन्नत किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित स्वामी का भी स्वागत किया गया। साथ ही गुरमीत चंड्डा एवं विजय टॉक के जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया गया। नोहर के शाहजहाँ कुरैशी के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर भी उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र चौधरी ने हनुमानगढ़ कांग्रेस सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में संगठन लगातार सक्रिय और प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने 23 जुलाई के राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ से अधिकाधिक संख्या में "श्वेत सैनिकों" की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों ने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संगरिया, नोहर देहात, पीलीबंगा, हनुमानगढ़ शहर एवं भादरा देहात के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉकों से कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने की सहमति दी है। पारीक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व और श्रीनिवास बीवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में हनुमानगढ़ जिला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई की रात्रि को हनुमानगढ़ से बसों द्वारा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश एवं अनुशासन के साथ दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। बैठक में जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संगरिया की आवाज़। Indian National Congress - Rajasthan Indian National Congress Abhimanyu Poonia Sanjeev Kumar Soni Ashok Choudhary Sangaria Anmol Jain Jain K K Jain

Sangaria, Hanumangarh | Jul 16, 2026

Hanumangarh Police 
बी आदित्य होंगे हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक
एसपी नरेंद्र मीणा का कमांडेंट, RAC बीकानेर ट्रांसफर
संगरिया की आवाज़।
Government of Rajasthan 
District Collector & Magistrate - Hanumangarh 
Rajasthan Police Bikaner Police Igp Bikaner

Hanumangarh Police बी आदित्य होंगे हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक एसपी नरेंद्र मीणा का कमांडेंट, RAC बीकानेर ट्रांसफर संगरिया की आवाज़। Government of Rajasthan District Collector & Magistrate - Hanumangarh Rajasthan Police Bikaner Police Igp Bikaner

Sangaria, Hanumangarh | Jul 15, 2026

हनुमानगढ़ में शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को सौंपे पट्टे व प्रमाण पत्र
संगरिया की आवाज़। 
हनुमानगढ राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित 'शहरी सेवा शिविर-2026' अभियान के तहत मंगलवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में पट्टा वितरण, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण सहित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव,  नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, जनप्रतिनिधि श्री नितिन बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर श्री नितिन बंसल ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिल रहा है तथा वर्षों से लंबित प्रकरणों का भी मौके पर समाधान हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि शहरी सेवा शिविर-2026 अभियान 15 जुलाई तक संचालित रहेगा। नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी लंबित समस्याओं का समाधान करवाते हुए उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।
संगरिया की आवाज़ 
District Collector & Magistrate - Hanumangarh Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma 
___,

हनुमानगढ़ में शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को सौंपे पट्टे व प्रमाण पत्र संगरिया की आवाज़। हनुमानगढ राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित 'शहरी सेवा शिविर-2026' अभियान के तहत मंगलवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शिविर का जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में पट्टा वितरण, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण सहित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव, जनप्रतिनिधि श्री नितिन बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। इस अवसर पर श्री नितिन बंसल ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिल रहा है तथा वर्षों से लंबित प्रकरणों का भी मौके पर समाधान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि शहरी सेवा शिविर-2026 अभियान 15 जुलाई तक संचालित रहेगा। नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी लंबित समस्याओं का समाधान करवाते हुए उपलब्ध सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं। संगरिया की आवाज़ District Collector & Magistrate - Hanumangarh Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma ___,

Sangaria, Hanumangarh | Jul 14, 2026