सावन माह के पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
गौतम बुद्ध नगर जिले में कांवड़ यात्रा के लिए 8 प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें NH-91 सबसे प्रमुख कांवड़ मार्ग है, जो गाजियाबाद से बुलंदशहर को जोड़ता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
#GreaterNoida #KanwarYatra2026 #KanwarYatra #Kanwariya #GautamBuddhNagar #Noida #Haridwar #Gangajal #NH91 #Sawan #Mahadev #ShivBhakt #UPPolice #GreaterNoidaPolice #TrafficUpdate #HarHarMahadev