ग्यारसपुर: जनसुनवाई में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं, ग्यारसपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। हर मंगलवार की तरह इस बार भी आयोजित जनसुनवाई में एडीएम अनिल डामोर ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।