उदवंत नगर: चौकीपुर गांव में खाना बनाते समय मकान भरभरा कर गिरा, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे; लाखों का नुकसान
भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खाना बनाते समय अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। लेकिन गनीमत यह रही कि घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।