गोरखपुर: चढ़ता पारा, बढ़ते मरीज: गर्मी में डिहाइड्रेशन और पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ा
गोरखपुर मौसम विभाग के अनुसार लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और इसका असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों पेट दर्द, उल्टी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बी. के. सुमन के मुताबिक, तेज धूप के कारण कई लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर मरीजों को भर्ती कर