गिरिडीह: नगर निगम बैठक में वेंडिंग जोन, टोटो संचालन, पेयजल और शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने पर अहम फैसले
गिरिडीह नगर निगम सभाकक्ष में गुरुवार को 1 बजे महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहर के सुव्यवस्थित विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में यातायात व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और वेंडिंग जोन को व्यवस्थित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।