झालरापाटन: झालावाड़ बस स्टैंड इलाके की गंभीर रूप से झुलसी वृद्ध महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
झालावाड़ बस स्टैंड इलाके की रहने वाली 75 वर्षीय वृद्धा की उपचार के दौरान बुधवार मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे बताया कि 14 जनवरी को बदी बाई अलाउ में हाथ देखते समय गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसका उपचार एसआरजी हॉस्पिटल में जारी था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने शाम को मोर्चरी में रखवाया है।