उज्जैन शहर: महाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धांलू की कार देवास रोड स्थित गरुड़ बायपास ब्रिज डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दो घायल
उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महाकाल दर्शन कर इंदौर लौट रहे बेंगलुरु के सीड कारोबारी की मौत हो गई। घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के गरुड़ बायपास ब्रिज के पास हुई। डीलर और ड्राइवर की हालत गंभीर हैं। उनका इलाज चल रहा है