जमुई: शिल्पा विवाह भवन में जदयू व्यवसायिक सह उद्योग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता की हुई बैठक
Jamui, Jamui | Mar 13, 2024 स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू व्यवसायिक सह उद्योग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ मंटू साव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद सह व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन सर्राफ शामिल हुए।