बंगाणा: गुरु तेग बहादुर जी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू संग कुटलैहड़ विधायक विवेक पहुंचे आनंदपुर साहिब गुरूद्वारा
Bangana, Una | Nov 23, 2025 गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पुण्यतिथि पर विधायक विवेक शर्मा ने रविवार को पंजाब के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा में एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा को सम्मानित भी किया गया।