हसपुरा प्रखंड में रसोई गैस की किल्लत जारी है। जिसे लेकर बुधवार को गैस वितरक एजेंसी परिसर में भीड़ लगी रही। यह भीड़ प्रतिदिन उपभोक्ताओं को लगती है। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए बुकिंग के लिए 45 दिन समय निर्थारण है।जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढी रहती है।