पिंड्रा: फूलपुर में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, घर के ऊपर टीन शेड में लटकता मिला शव
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा नंदलालपुर गांव में सोमवार को एक 20 वर्षीय युवती का शव घर की छत पर बने टीन शेड में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।