चूरू: टाऊन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन, विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Mar 8, 2025 चूरू शहर के टाऊन हॉल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक जयप्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।