कासगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा व्यापारियों के साथ डीएम-एसपी ने की बैठक, सहयोग की अपील की
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में देशहित में सोने की बुलियन खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई। व्यापारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।