कोरबा: गेवरा खदान में हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की हुई मौत
Korba, Korba | May 11, 2026 गेवरा खदान में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार मरावी निवासी बड़े बांका चैतमा के रूप में हुई है।बताया गया कि रात करीब 9:45 बजे अमित कुमार ट्रेलर में कोयला लोड लेकर गेवरा खदान के दो नंबर आउट बेरियर के पास बिल्टी चेक कराने गया था। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे दूसरे ट्रेलर वाहन ने अमित को जोरदार ठोकर मार दी।