बिहपुर: राघोपुर बिंद टोली से 6.5 लीटर देसी शराब बरामद
नवगछिया के परबत्ता थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राघोपुर बिंद टोली में छापेमारी कर 6.5 लीटर देसी शराब बरामद की। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 96/26, दिनांक 30 जून 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30ए में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।