शाजापुर: पुलिस लाइन में चोरों ने तीन सरकारी घरों के ताले तोड़े, लाखों की चोरी
शाजापुर पुलिस लाइन में गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब तीन शासकीय आवासों में चोरी की वारदात का पता चला। तीनों आवासों में ताले लगे हुए थे। बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की।पुलिसकर्मी गुलाब सिंह का परिवार यूपी गया हुआ है। गुलाब सिंह की मृत्यु के बाद उनके बेटे को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। दूसरे आवास में आरक्षक विजयपाल सिंह झाला का परिवार भी बाहर गया हुआ है।