घाघरा: घागरा प्रखंड कार्यालय में स्कूल विषय पर प्रधानाध्यापकों के बीच कार्यशाला आयोजित
Ghaghra, Gumla | Apr 13, 2026 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल रुआर विषय पर प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सविता देवी, दिशा के सदस्य अनिरुद्ध चौबे, बीपीओ पुष्पा टोप्पो एवं अन्य पदाधिकारियों और शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।