हुसैनाबाद: ए.के. सिंह कॉलेज में विवाद बढ़ा: कर्मचारियों ने प्राचार्य पर तानाशाही का आरोप लगाया, 30 मई से धरने की चेतावनी
हुसैनाबाद के ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में शिक्षकेतर कर्मचारियों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों ने प्राचार्य पर तानाशाही रवैया अपनाने, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और वेतनमान मामले में मनमानी करने का आरोप लगाया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार दोपहर कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से कॉलेज में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक नियमित वेतन और स