मोहनपुर: देवीपुर के बिरनिया गांव में आपसी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
देवीपुर थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में रविवार दोपहर 12:00 बजे आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में घायल सबीर अंसारी के भाई ने बताया कि वह घर से बाहर था फोन पर जानकारी मिली कि उसके भाई सबीर अंसारी को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पुराने रंजिश को लेकर मारपीट की गई।