बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण समिति की बैठक हुई, सदस्य राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण रहे मौजूद
कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4:00 बजे जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई जिसमें सदस्य राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण डॉक्टर अफरोज अहमद मौजूद रहे। बैठक में जिले में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।