बलरामपुर: ग्राम ललिया में मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के तहत चौपाल लगाकर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के क्रम में दोपहर बाद 2:00 बजे प्रभारी निरीक्षक ललिया महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा ग्राम ललिया में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं आदि को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।