ताजपुर: नीम चौक पर बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने आग जलाकर सड़क किया जाम
ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक पर बिजली की समस्या से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने आग जलाकर समस्तीपुर ताजपुर रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। लोगों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र होने के बावजूद उन्हें सुविधा नहीं दी जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी लोग नाराज दिखे।