ताजपुर: गांधी चौक पर अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा किसानों की समस्या एवं कृषि कर्ज माफी को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूँक कर विरोध जताया है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई है। इस कार्यक्रम से पहले अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा एक जुलूस भी निकाला गया था।