ताजपुर: भाकपा माले के द्वारा ताजपुर के फल मंडी में इलाके की समस्याओं को लेकर प्रखंड कमिटी की बैठक का किया गया आयोजन
भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इलाके की समस्याओं को लेकर फल मंडी में प्रखंड कमिटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाकपा माले से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इलाके की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श करते हुए एक ठोस रणनीति बनाई गई है।