ताजपुर: डॉक्टर लोहिया कर्पूरी बिंदेश्वर दास महाविद्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ अध्यापक नियुक्ति परीक्षा
19 जुलाई को आयोजित अध्यापक नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कर लिया गया है। डॉक्टर लोहिया कर्पूरी बिंदेश्वर दास महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। दोनों गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।