ताजपुर: ठकबा चौक के पास सड़क के किनारे खड़ी बाइक में तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी टक्कर एक सवार हुआ जख्मी
वैनी थाना के शाहपुर बघौनी गांव के रहने वाले सैफ अली अली ने बताया की उनके गांव के रहने वाले सलामत हुसैन ठकबा चौक के पास सड़क के किनारे बाइक लगाकर खड़े थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वे जख्मी हो गए। ईलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर किया गया है।