कोंडागांव: लखनपुरी में 143.59 लाख की सड़क और छोटेभिरावण्ड में 9 लाख के सीसी सड़क निर्माण का विधायक लता उसेंडी ने किया भूमिपूजन
कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत छोटेभिरावण्ड के आश्रित ग्राम लखनपुरी में आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने भगदेवा उमरकोट मार्ग से लखनपुरी बड़ेबेन्द्री मार्ग होते हुए कनेरा मार्ग तक 1.05 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पुल-पुलिया सहित इस