बाढ़: बाढ़ के उमानाथ घाट पर अक्षय तृतीया पर उमड़ी भीड़, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान
Barh, Patna | Apr 20, 2026 अक्षय तृतीया को लेकर बाढ़ के उमानाथ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे। इस अवसर पर लोगों ने पवित्र गंगा नदी ने स्नान कर भगवान की पूजा अर्चना की एवं दान इत्यादि किया। पंडित जी ने सुबह 10 बजे बताया कि अक्षय तृतीया के दिन जो व्यक्ति स्नान और दान की प्रक्रिया करता है, उसे अक्षय फल प्राप्त होता है।