गम्हरिया: थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गम्हरिया थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकाश पदाधिकारी लवली कुमारी ने की. बीडीओ ने बुधवार शाम 5 बजे कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है. किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें. मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाले कमिटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.