पन्ना: पन्ना में प्रशासनिक उदासीनता: पति की मौत के 5 साल बाद भी विधवा पेंशन और राशन को मोहताज है गरीब प्रीति गोंड़।
Panna, Panna | Oct 21, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत राहुनिया निवासी प्रीति गोंड़ अपने तीन बच्चों और बुजुर्ग सास-ससुर के साथ भुखमरी के कगार पर जीने को मजबूर हैं। पति मलखान गोंड़ के निधन को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बन सका है।