नवाबगंज: बाराबंकी में न्यू किशोर मिस्ठान भण्डार में चोरी, चोरों ने नकब लगाकर देशी घी और काजू के टीन चुराए
बाराबंकी के घंटाघर स्थित न्यू किशोर मिस्ठान भण्डार में नकब लगाकर चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से देशी घी और काजू के कई टीन चुरा ले गए।दुकान मालिक को सुबह जब दुकान का शटर अंदर से बंद मिला, तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।