हरदा: झंडा दिवस निधि संग्रह में हरदा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया
Harda, Harda | Apr 21, 2026 सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रहण में हरदा जिले ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिले को भोपाल में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।