प्रतापगढ़: केसरपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने दो मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पंचायत समिति सुहागपुरा की केसरपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि नवीन ग्राम पंचायत ठिकरीया के ग्राम ठिकरीया का नाम जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र की वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिससे लोगों को दस्तावेज बनवाने में परेशानी हो रही है।