कैथल: महिला आयोग को BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली और रॉकी मित्तल के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली: HMA अध्यक्ष रेनू भाटिया
हरियाणा राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया वीरवार को कैथल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और कैथल के गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में अभी तक महिला आयोग के पास कोई शिकायत नहीं मिली है उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई शिकायत आयोग के प्राप्त होती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी